Prayagraj Air Show

प्रयागराज में जोश, जुनून, जज्बे के साथ वायु योद्धाओं ने द‍िखाया कौशल
प्रयागराज में जोश, जुनून, जज्बे के साथ वायु योद्धाओं ने द‍िखाया कौशल, तालियों की गड़गड़ाहट गूंजा आसमान
Air Show In Prayagraj वायु सेना द‍िवस के मौके पर आज प्रयागरज में मध्य कमान बमरौली में वायु सेना के योद्धाओं की भव्‍य परेड शुरू होने वाला है। 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक वायु सेना दिवस के इस शुभ अवसर पर किया जा रहा है ये अद्वितीय कौशल। पैरा हैंड ग्लाइडर विंग कमांडर अशोक ने हवा में 360 डिग्री पर हवा करतब दिखाते हुए परेड में इंट्री की। वह कुछ देर तक हवा में उड़ते थे। उसके बाद दो वायु योद्धा पैरा मोटर्स हवा में उड़ते हुए परेड में आये।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही कई प्रदेशों के राज्यपाल व मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। आठ अक्टूबर को होने वाला यह दिव्य और भव्य समारोह संगम पर होगा, जिसमें आसमान में वायुवीर पराक्रम का प्रदर्शन करेंगे।

कमांडो प्रदर्शन ने सबका मन मोहा
आखिर में वायु सेवा के कमांडो ने शानदार प्रदर्शन किया। जमीन पर कमांडो की टुकड़ी मार्च कर रही थी तो हवा में एक हेलीकॉप्टर पर पांच कमांडो रस्सी के सहारे लटके हुए परेड के बीचो-बीच निकले। उन्हें देख पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसी के साथ ही अनुशासन और ड्रिल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। जवानों की एक टुकड़ी ने 5.5 किलो की राइफल के साथ करतब दिखाया। उन्होंने पल भर में एक दूसरे से रायफल बदलने का प्रदर्शन किया। राइफल का घेरा बनाकर टनल बनाया और बीच से टीम लीडर करतब करते हुए निकला। भारत माता की जय और राष्ट्रगान के साथ परेड का समापन हुआ। इस दौरान सारे जहां से अच्छा... की धुन गूंजती रही।


हवा से बातें करते दिखेंगे फाइटर प्लेन


भारतीय वायुसेना के इस एयर शो में विंटेज विमान टाइगर मॉथ, हार्बट ट्रेनर, ट्रांसपोर्ट जहाज सी वन थर्टी, आईएल 78, चेतक हेलीकॉप्टर और रुद्र हेलीकॉप्टर देखने को मिलेंगे. इसके साथ ही भारतीय वायुसेना के फाइटर प्लेन देश में बने लोकप्रिय जहाज तेजस देखने को मिलेगा. कारगिल में दुश्मन के छक्के छुड़ाने वाला मिराज 2000 भी यहां आसमान में अपने करतब दिखाएगा, जबकि भारतीय वायुसेना में अपनी आयु पूरी कर चुके मिग-21 का आखिरी शो भी देखने को मिलेगा. 

फ्रांस से खरीदे गए राफेल जहाज भी लोगों को इस एयर शो में देखने को मिलेंगे और कोबरा, सू थर्टी जैसे जहाज भी हवा से बातें करते दिखाई देंगे. आकाशगंगा की टीम के स्काई डाईवर्स वायुसेना के विमानों से संगम तट पर उतरकर लोगों में भारतीय वायुसेना के प्रति जज्बा और रोमांच भरने का भी काम करेंगे. वायु सेना की आयोजित होने वाली परेड और एयर शो को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं



एचएलएफटी-42 की खासियतें
इस बार वायुसेना दिवस पर (Indian Air Force Day) एचएलएफटी-42 को उतारा जाएगा। यह अत्याधुनिक विमान मौजूदा दौर के युद्ध के माहौल के लिए बेहद उपयोगी और इलेक्ट्रॉनिक और इंफ्रारेड खोजी वायर कंट्रोल सिस्टम से लैस है। इस शो में हिंदुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की अगली पीढ़ी का सुपरसोनिक युद्धक प्रशिक्षण विमान भी जलवा दिखाएगा।


कृष्ण कपूर kmg
KRISHN KAPOOR KMG

I am a writer. My First Book (Kalam A Pari) And second book (Pranay ki yatharthta). Village-Savargah, District-Ambedkar Nagar (Uttar Pradesh).

Post a Comment

Previous Post Next Post