Sab kuch tumhi se hai ji



ये चमक ये दमक फूलवन मा महक

सब कुछ सरकार तुम्हई से है।


चूमे सैंया के चरण इठलाके पवन,

बगियन में बहार तुम्हई से है।


कहे जोगन थाम तोरी बैंईया ,

तुम जानत हो सब कुछ सैंया।

तेरी प्रीत मा मेरे श्याम पिया

तेरी प्रीत में रूप ये धार लिया

ये बनाव और श्रृंगार तुम्हई से है।



तू है मोरा सजन मैं हूँ तोरी।

अब लाज बलम रखियो मोरी

चाहे इत जाऊं चाहे उत जाऊं,

लेकिन मेरे दिल को प्यार तुमई से है।


ये चमक ये दमक फूलवन मा महक,

ये चमक ये दमक फूलवन मा महक

सब कुछ सरकार तुम्हई से है

सब कुछ सरकार तुम्हई से है।


Krishn Kapoor Kmg

KRISHN KAPOOR KMG

I am a writer. My First Book (Kalam A Pari) And second book (Pranay ki yatharthta). Village-Savargah, District-Ambedkar Nagar (Uttar Pradesh).

Post a Comment

Previous Post Next Post